Posts

भारत का अंतिम शाका(जाट-मुगल संधि)/घासेड़ा का युद्ध

Image
#राजा_रामचंद्र_की_जय🚩 #अदभुद___अविश्वसनीय --- #भारत_का_अंतिम_जौहर/शाका---   -------घासेड़ा का युद्ध------ ---25 राजपूतो ने किया 25 हजार मुगल-जाट फौज का मुकाबला--- (दिखाया गया चित्र घसेड़ा किले का मुख्य द्वार है जहां राव बहादुर सिंह बडगूजर वीरगति को प्राप्त हुए थे) भारत का अंतिम जौहर/शाका हरियाणा की धरती पर हुआ जिसमे 25 राजपूतो ने 25 हजार सैनिकों की मुगल-जाट संयुक्त फौज का मुकाबला करते हुए 1500 जाट-मुगलो को मार गिराया।  गुड़गाव में प्रतिहार राजपूत वंश की शाखा राघव वंश के राजपूत निवास करते हैं। इन्ही में ढाना गांव के हाथी सिंह(हठी सिंह)राजपूत औरंगजेब के समय बड़े बागी हुआ करते थे। मेवात से लेकर दिल्ली तक मुगल शासन उनकी बगावत से परेशान था। इससे निबटने के लिए मुगल प्रशासन ने उनसे संधि करना बेहतर समझा और एक मेव लुटेरे सांवलिया की गर्दन काट के लाने के इनाम के बदले हठी सिंह को मेवात के घासेड़ा में नूह मालब समेत 12 गांव की जागीर देने की पेशकश की। हठी सिंह के पुत्र राव बहादुर सिंह राघव बेहद वीर और योग्य हुए जिन्होंने अपनी जागीर का विस्तार घासेड़ा के अलावा, कोटला, सोहना और इन्दोर...